इस शख्स ने बनाया 40 लोगों को एड्स का मरीज…

उन्नाव – बांगरमऊ कस्बे में साइकिल पर घूमकर लोगों का इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर ने करीब 40 लोगों को ऐसी बीमारी दे दी जिसका इलाज किसी भी डॉक्टर के पास नही है। दरअसल इस झोलाछाप डॉक्टर ने एक ही इंजेक्शन को कई लोगों पर इस्तेमाल किया जिसकी वजह से करीब 40 लोग एचआईवी संक्रमण की चपेट में आ गए। बता दें कि मेडिकल जांच में करीब 40 लोगों के एचआईवी पॉजिटिव होने की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, मीडिया में खबर आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। 

Written By :

admin

Updated

February 7, 2018

उन्नाव – बांगरमऊ कस्बे में साइकिल पर घूमकर लोगों का इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर ने करीब 40 लोगों को ऐसी बीमारी दे दी जिसका इलाज किसी भी डॉक्टर के पास नही है।

दरअसल इस झोलाछाप डॉक्टर ने एक ही इंजेक्शन को कई लोगों पर इस्तेमाल किया जिसकी वजह से करीब 40 लोग एचआईवी संक्रमण की चपेट में आ गए। बता दें कि मेडिकल जांच में करीब 40 लोगों के एचआईवी पॉजिटिव होने की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, मीडिया में खबर आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। 

रिपोर्ट- अनुराज भारती, उन्नाव