एक और निर्भया हारी जिंदगी की जंग, हैवानों ने रेप के बाद तोड़ दी थी रीढ़ की हड्डी

14 सितंबर को एक 19 साल की लड़की के साथ चार लोगों ने पहले तो गैंगरेप (रेप) किया। इसके बाद भी जब दरिंदों का मन नहीं भरा तो वहशियों ने लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। हदें यही तक नहीं थी।

Written By :

SK Sharma

Updated

September 29, 2020

उत्तर प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है। प्रदेश में आए दिन रेप, लूट, हत्या जैसी संगीर वारदाते हो रही है। इसी कड़ी में आज एक और निर्भया जिंदगी की जंग हार गई। मामला यूपी के हाथरस का है। यहां 14 सितंबर को एक 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप (Gang rape) की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस गैंगरेप के बारे में जिसने भी सुना वो दंग रह गया।

ये भी पढ़ें..पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में इंजीनियर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

बता दें कि 14 सितंबर को एक 19 साल की लड़की के साथ चार लोगों ने पहले तो गैंगरेप (Gang rape) किया। इसके बाद भी जब दरिंदों का मन नहीं भरा तो वहशियों ने लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। हदें यही तक नहीं थी।

दरिंदों ने उसकी जीभ भी काट दी और गाला दबाकर मारने की कोशिश की। भयानक जख्म दिए गए। गैंगरेप (रेप) के बाद दरिंदों ने लड़की को निर्मम तरीके से तड़पाया भी था। मंगलवार को पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

9 दिन बाद होश में आई थी पीड़िता

वहीं घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद पीड़िता होश में आई तो अपने साथ हुई आपबीती अपने परिजनों को बताई। जब पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण हुआ तो इसमें गैंगरेप (Gang rape) की पुष्टि होने के बाद हाथरस पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। बाद में एक और आरोपी को अरेस्ट किया गया था।

ये भी पढ़ें..DGP की कुर्सी छोड़ने वाले IPS गुप्तेश्वर पांडेय इस सीट लड़ सकते है चुनाव !

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )