चाचा को भारी पड़ा भतीजी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

लखनऊ- आशियाना क्षेत्र में चाचा द्वारा रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि आरोपी चाचा विवाहिता भतीजी की फोटो फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देकर अंतरंग सम्बन्ध बनाने  का दबाव बना रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  बता दें कि बंगला बाजार भदरूख निवासिनी पेशे से दूध व्यवसाई विवाहिता ने रानीबाजार फैजाबाद निवासी आरोपी चाचा रविशंकर यादव पुत्र सियाराम यादव के खिलाफ तहरीर देते हुए जानकारी दी कि आरोपी चाचा फोन पर धमकी देता है कि वह उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए और पैसे दे नही

Written By :

admin

Updated

January 30, 2018

लखनऊ- आशियाना क्षेत्र में चाचा द्वारा रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि आरोपी चाचा विवाहिता भतीजी की फोटो फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देकर अंतरंग सम्बन्ध बनाने  का दबाव बना रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 बता दें कि बंगला बाजार भदरूख निवासिनी पेशे से दूध व्यवसाई विवाहिता ने रानीबाजार फैजाबाद निवासी आरोपी चाचा रविशंकर यादव पुत्र सियाराम यादव के खिलाफ तहरीर देते हुए जानकारी दी कि आरोपी चाचा फोन पर धमकी देता है कि वह उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए और पैसे दे नही तो उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। चाचा की धमकीयों से परेशान विवाहिता ने अपने पति को जानकारी दी जिसके बाद विवाहिता ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही स्थानीय थाना आशियाना में चाचा के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  आशियाना थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है जल्द ही आरोपी को गिरिफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।