तांत्रिक अपहरण कांड में शामिल फरार आरोपी बहराइच से हुआ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कानपुर पुलिस की छापेमारी के दौरान यह अपराधी मौके से भाग निकला था बाकी इसके साथी पकड़ लिए गए थे । पुलिस से बचने के लिए यह बहराइच भाग आया। जहां पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है ।

Written By :

Shweta Singh

Updated

August 9, 2020

मध्य प्रदेश के खण्डवा के रहने वाले तांत्रिक को कानपुर बुलाकर उसका अपहरण कर परिजनों से एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह के शातिर अपराधी को मोतीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इसके तीन साथी को कानपुर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है ।

यह भी पढ़ें-मंत्री अनिल राजभर व बलदेव ने बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा

घटना के बाद हो रही पुलिस की छापेमारी से बचने के लिए आरोपी बहराइच भाग आया था। यहां पर नंबर प्लेट बदलकर चोरी की बाइक चलाते समय चेकिंग में पकड़े जाने पर पूछताछ में खुलासा हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

मोतीपुर पुलिस की टीम शनिवार की सुबह तीन बजे अंडहनपुरवा तिराहा मजरा करमोहना चेकिंग लगाए हुए थे। चेकिेंग के दौरान एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई पड़ा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा। गाड़ी के कागजात मांगे तो गाड़ी चोरी की होने की बात सामने आई। तलाशी के दौरान एक चाकू बरामद हुआ। अपराधी की पहचान ज्योति प्रकाश सिहं से रूप में हुई ये मूलतः बिहार का रहने वाला है काफी समय से ये मोतीपुर के करमोहना में रह रहा था ।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कानपुर पुलिस की छापेमारी के दौरान यह अपराधी मौके से भाग निकला था बाकी इसके साथी पकड़ लिए गए थे । पुलिस से बचने के लिए यह बहराइच भाग आया। जहां पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)