प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर आम पार्टी के खिलाफ FIR दर्ज

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर 20 थाना पुलिस ने चौकी प्रभारी सेक्टर 29 सौरव यादव की तहरीर पर

Written By :

Shweta Singh

Updated

July 28, 2020

जिला गौतमबुद्ध नगर के आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर 20 थाना पुलिस ने चौकी प्रभारी सेक्टर 29 सौरव यादव की तहरीर पर बिना पूर्व प्रशासनिक अनुमति के प्रेस कांफ्रेंस करने के कारण महामारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें-पत्रकार हत्याकांड के फरार आरोपी पर इनाम का ऐलान

सेक्टर 29 के गंगा शौपिंग कॉम्प्लेक्स स्थित मीडिया क्लब में 17 जुलाई को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया था। जिसमे आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शामिल हुए थे। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने सोमवार को जानकारी दी कि भूपेंद्र जादौन जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी के साथ 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

भूपेंद्र जादौन ने लॉकडाउन के नियमो को ताक पर रखते हुए प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया, इस प्रेस कांफ्रेंस में काफी लोगों ने भाग लिया था। जिस से दो गज की दूरी के नियमो को तोड़ा गया था। इसी के कारण सेक्टर 29 चौकी इंचार्ज सौरव यादव ने सेक्टर 20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।