कुएं में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

इसके बारे में तब जानकारी मिली जब ग्रामीण सुबह के समय घूमने के लिए गए हुए थे और वह कुए पर पहुंचे, जहां उन्होंने पानी में शव को तैरते देखा तो सूचना पुलिस को दी।

Written By :

Shweta Singh

Updated

July 18, 2020

जालौन में एक युवक का कुये में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियो की मदद से शव को बाहर निकालकर शिनाख्त में जुट गई।

यह भी पढ़ें-किलर कोरोना ने ली 3 और पुलिसकर्मियों की जान

मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव का है। जहां पर खेत में बने एक कुये में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बारे में तब जानकारी मिली जब ग्रामीण सुबह के समय घूमने के लिए गए हुए थे और वह कुए पर पहुंचे, जहां उन्होंने पानी में शव को तैरते देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकालने में जुट गई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार अभी तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और वह उनके क्षेत्र के आसपास का नहीं लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया है और उसकी शिनाख्त करने में जुटी है, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे उसकी मौत के बारे में पता चल सके कि उसकी मौत कुये में डूबने से हुई या उसे मारकर फेका गया है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

(रिपोर्ट- अनुज कौशिक, जालौन)