सभासद के बेटे ने किया मासूम बच्ची का रेप,हालत गंभीर

मिर्जापुर — उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराध अपने चरम पर है जहां रेप, हत्या,डकैती जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।प्रदेश में आये दिन हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये है। ताजा मामला मिर्जापुर जिले का है। जहां बसपा सभासद के बेटे ने कक्षा दो में पढ़ने वाली मासूम छात्रा को हवश का शिकार बना डाला। वहीं घटना को अंजाम देते  ही आरोपी फरार हो गया। घर पहुंची डरी सहमी छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती बतायी। परिजनों ने घटना की जानकारी पास के थाने में दी। पुलिस मामले में केस

Written By :

admin

Updated

January 22, 2018

मिर्जापुर — उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराध अपने चरम पर है जहां रेप, हत्या,डकैती जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।प्रदेश में आये दिन हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये है। ताजा मामला मिर्जापुर जिले का है।

जहां बसपा सभासद के बेटे ने कक्षा दो में पढ़ने वाली मासूम छात्रा को हवश का शिकार बना डाला। वहीं घटना को अंजाम देते  ही आरोपी फरार हो गया। घर पहुंची डरी सहमी छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती बतायी। परिजनों ने घटना की जानकारी पास के थाने में दी। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र की हैं। जहां कक्षा दो में पढ़ने वाली छात्रा से सभासद के बेटे ने रेप कर दिया। मासूम के प्राइवेट पार्ट में ब्लाडिंग होने पर परिजनों ने मासूम को अहरौरा सीएचसी में भर्ती कराया।बताया जा रहा है कि देर शाम मासूम अपने चाचा के दुकान में बैठी हुई नमकीन खा रही थी।तभी पड़ोस के रहने वाले प्रियेश ने अकेले बच्ची को देख अपने साथ ले गया। उसने बच्ची के कपड़े उतारने लगा। जब बच्ची रोने लगी तो उसने बच्ची का मुँह दबा कर मारने पीटने का धमकी देने लगा।

उसके बाद लड़के ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।  बच्ची के शरीर से ब्लड निकलने लगा तो बालिका ने अपनी सुध बुध खो दी।लेकिन छात्र फिर भी नही रुका। मासूम जब किसी तरह से घर पहुंची तो मासूम के परिजनों ने जब देखा तो होश उड़ गये। परिजनों ने मासूम को अहरौरा सीएचसी एडमिट कराया और आरोपी छात्र के खिलाफ अहरौरा थाने में शिकायत की।फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर   आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।