आज लखनऊ में होंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ — गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को राजधानी लखनऊ आ रहे हैं। शाम चार बजे तक एयरपोर्ट पहुंचेगे। जहां बीजेपी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री सीधे उत्तरायणी कौथिक में पहुंचेंगे।   वहीं गोमती तट पर श्याम खाटू मंदिर में आयोजित समारोह में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। अगले दिन 21 जनवरी को सुबह 11:00 बजे भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ महाधिवेशन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे पीएम आवास का आवंटन पत्र बांटेंगे। शाम 4 बजे सिंधी समाज के नागरिकों को नागरिक प्रमाण पत्र बांटेंगे।और शाम 5:15 बजे सेंट

Written By :

admin

Updated

January 20, 2018

लखनऊ — गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को राजधानी लखनऊ आ रहे हैं। शाम चार बजे तक एयरपोर्ट पहुंचेगे। जहां बीजेपी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री सीधे उत्तरायणी कौथिक में पहुंचेंगे।

 

वहीं गोमती तट पर श्याम खाटू मंदिर में आयोजित समारोह में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। अगले दिन 21 जनवरी को सुबह 11:00 बजे भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ महाधिवेशन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे पीएम आवास का आवंटन पत्र बांटेंगे। शाम 4 बजे सिंधी समाज के नागरिकों को नागरिक प्रमाण पत्र बांटेंगे।और शाम 5:15 बजे सेंट मैरी इंटर कालेज में योग बिहार का उद्‌घाटन करेंगे।तय कार्यक्रम के मुताबिक वह रविवार को शाम 6:40 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।