लखनऊः कृष्णा नगर Police को मिली बड़ी सफलता

राजधानी लखनऊ की कृष्णानगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कृष्णानगर पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का भांडाफोड करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वाहन चोरों के पास से चोरी की...

Written By :

SK Sharma

Updated

June 11, 2020

राजधानी लखनऊ की कृष्णानगर थाना पुलिस (Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. कृष्णानगर पुलिस (Police) ने शातिर वाहन चोर गिरोह का भांडाफोड करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वाहन चोरों के पास से चोरी की 10 टू व्हीलर बरामद किए हैं. गिरफ्तार सभी आरोपी लखनऊ के रहने वाले है.

ये भी पढ़ें..लखनऊ: महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर

पुलिस (Police) के मुताबिक,मुखबिर की सूचना पर इलाके में वाहनों की चोरी व चोरी के वाहन बेचे जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर धीरेंद्र कुमार उपाध्या के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर गिरोह का खुलासा करने के लिए लगाया था. इस दौरान पुलिस टीम ने शातिर वाहन चोरो के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से चोरी की 10 दो पाहिया वाहन बरामद किए हैं.

इस बड़ी कामयाबी में एसीपी कृष्णा नगर दीपक कुमार सिंह और एसएचओ कृष्णा नगर धीरेंद्र कुमार उपाध्याय की टीम ने शामिल थी.

ये भी पढ़ें..पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

(रिपोर्ट- भारत सेठी, लखनऊ)