‘काबिल’ के बाद एक बार एशिया के सबसे ‘सेक्सी’ हीरो के साथ नजर आयेंगी यामी

मनोरंजन डेस्क –‘काबिल’ के बाद यामी एक बार एशिया के सबसे ‘सेक्सी’ हीरो के साथ नजर आयेंगी.दरअसल साल 2017 में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘काबिल’ में नजर आईं यामी गौतम की फिल्म का फैंस का काफी समय से इंतजार था और यामी ने अपनी आने वाली फिल्म का ऑफिशियल एनाउंसमेंट सोशल मीडिया के जरिए किया है.   यामी ने ट्विटर पर प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी आने वाली फिल्म का नाम ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ बताया है. इस फिल्म की घोषणा के बाद फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ अभिनेत्री पहली

Written By :

admin

Updated

January 16, 2018

मनोरंजन डेस्क –‘काबिल’ के बाद यामी एक बार एशिया के सबसे ‘सेक्सी’ हीरो के साथ नजर आयेंगी.दरअसल साल 2017 में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘काबिल’ में नजर आईं यामी गौतम की फिल्म का फैंस का काफी समय से इंतजार था और यामी ने अपनी आने वाली फिल्म का ऑफिशियल एनाउंसमेंट सोशल मीडिया के जरिए किया है.

 

यामी ने ट्विटर पर प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी आने वाली फिल्म का नाम ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ बताया है. इस फिल्म की घोषणा के बाद फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ अभिनेत्री पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं. यामी ने प्रेरणा के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की. इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और वाणी कपूर भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं.

बता दें कि यामी गौतम 2017में आई ‘काबिल’ में एक दृष्टिहीन लड़की का किरदार निभाकर हर किसी को मंत्रमुक्त कर दिया था. उनके अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा था.इसके बाद सभी को उनकी नई फिल्म का इंतजार था हालांकि साल 2017 में यामी ‘काबिल’ के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आईं ऐसे में उनकी इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं.