सामुदायिक रसोई घर पहुंची MLA अनुपमा जायसवाल

पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व नगर विधायक (MLA ) अनुपमा जायसवाल ने उद्योग व्यापार मंडल बहराइच द्वारा संचालित सामुदायिक किचेन में दौरा कर वहां मौजूद व्यापार मंडल पदाधिकारियों को बधाई देकर...

Written By :

SK Sharma

Updated

May 14, 2020

बहराइचः पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व नगर विधायक (MLA ) अनुपमा जायसवाल ने उद्योग व्यापार मंडल बहराइच द्वारा संचालित सामुदायिक किचेन में दौरा कर वहां मौजूद व्यापार मंडल पदाधिकारियों को बधाई देकर व्यापारियों का उत्साह वर्धन किया।

ये भी पढ़ें..भगोड़े माल्या ने फिर लगाई मोदी सरकार से गुहार

सामुदायिक किचेन में मौजूद व्यापारियों को संबोधित करते हुए विधायक (MLA ) अनुपमा जायसवाल ने कहा कि हमारी पीढ़ी के लोगों ने अपने जीवनकाल में ऐसी विपदा न तो देखी है ना ही सुनी थी। वैश्विक महामारी कोरोना के संकट में व्यापार मंडल के लोग जिस तरह तन, मन, धन से जनमानस की सेवा कर रहे हैं, ये व्यापारी किसी भी दृष्टि से कोरोना वारियर्स से कम नहीं हैं। काम धंधा बन्द होने के बावजूद बहराइच के व्यापारी जिस तरह से जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं वह अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है।

विधायक ने तारीफ कर किया उत्साह वर्धन…

पूर्व मंत्री के साथ युवा भाजपा नेता शिवम जायसवाल, चार नवनियुक्त नगर पालिका सभासद रोली सोनी, प्रभा सोनी, संजय जायसवाल, दुर्गेश पांडे, जय जय अग्रवाल, पूर्व सभासद अजय सिंह, विहिप नेता किशोर सोनी, हरी गुप्ता, कन्हैया सोनी आदि मौजूद थे। व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा ने कहा कि नगर विधायक (MLA ) अनुपमा जायसवाल ने हमारे कामों की तारीफ कर हमारा उत्साह वर्धन किया है।

इस अवसर पर व्यापार मंडल जिला महामंत्री शीतल अग्रवाल, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष बृजमोहन मातनहेलिया, नगर महामंत्री दीपक सोनी दाऊ जी, उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, व्यापार मंडल सदस्य विनोद जायसवाल, अनिल मातनहेलिया व राजेश मालानी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें..प्रतापगढ़ में बदमाशों का आतंक जारी, युवक की गोली मारकर हत्या

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)