यूपी के ग्रीन जोन फतेहपुर में कोरोना का पहला केस, मचा हड़कंप

0 183

फतेहपुर–कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ग्रीन जोन में शामिल रहे फतेहपुर को शुक्रवार के दिन बड़ा झटका लग गया। जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज जाफरगंज थाने के नया पुरवा गांव में पाया गया।

यह भी पढ़ें-मेयर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त पर लगाया संगीन आरोप, मचा हड़कंप

Related News
1 of 899

पॉजिटिव पाया गया मरीज फिलहाल नेवलापुर क्वारंटीन सेंटर में है। गांव पहुंच कर डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा ने हालात का जायजा लिया। पीड़ित की केस हिस्ट्री मे पाया गया कि वह 2 मई को मुंबई से आया था।

यात्रा के दोरान वह बांदा की एक महिला के साथ सह यात्री रहा जिसे बांदा में कोराना पॉजिटिव पाया गया था। गांव में आने के बाद यह 2 दिन तक गांव में लोगों से मिला। क्रिकेट खेला, बाजारों में घूमा। 4 मई को ग्रामीणों के विरोध पर यह अपनी जांच कराने जिला अस्पताल आया, जहां से नेवलापुर क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया था।

जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो डीएम संजीव सिंह ने बिंदकी तहसील के इस गांव को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया। गांव को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। गांव के अंदर प्रवेश या गांव से बाहर निकलने की प्रक्रिया पर रोक लग गई है।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments