जानें, लालू यादव की सजा पर क्या कहा उनकी बहन गंगोत्री देवी ने ?

पटना–रांची की सीबीआई अदालत शाम करीब 4 बजे सजा का ऐलान करते हुए लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। इस पर उनकी इकलौती बहन गंगोत्री देवी का कहना है कि वह चोर नहीं हो सकता क्योंकि वह गरीबों का मसीहा है। लालू के जेल चले जाने से उन्हें गहरा सदमा लगा है और वह काफी परेशान हैं। बुजुर्ग होने की वजह से उनको बोलने में भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अपने भाई की सलामती की दुआ मांगती है। लालू यादव की बहन गंगोत्री देवी

Written By :

admin

Updated

January 6, 2018

पटना–रांची की सीबीआई अदालत शाम करीब 4 बजे सजा का ऐलान करते हुए लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। इस पर उनकी इकलौती बहन गंगोत्री देवी का कहना है कि वह चोर नहीं हो सकता क्योंकि वह गरीबों का मसीहा है।

लालू के जेल चले जाने से उन्हें गहरा सदमा लगा है और वह काफी परेशान हैं। बुजुर्ग होने की वजह से उनको बोलने में भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अपने भाई की सलामती की दुआ मांगती है। लालू यादव की बहन गंगोत्री देवी आज भी चपरासी क्वार्टर में ही रहती हैं। यह वही क्वाटर है जहां कभी लालू यादव भी रहा करते थे।

1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद लालू प्रसाद यादव ने वेटनरी कॉलेज के चपरासी क्वॉर्टर से ही 6 महीने तक सरकार चलाया था। जनता की फरियाद सुनने के लिए एक क्वार्टर भी बनवाया था जहां आज उनकी बहन गंगोत्री देवी रहती है। अपने दोनों बेटे के साथ चपरासी क्वार्टर मे रह रही गंगोत्री देवी का कहना है कि मेरा भाई गरीबों का मसीहा है और वह चोर नहीं हो सकता।