दिव्‍यांका त्रिपाठी का बड़ा खुलासा, थिएटर में लड़के ने की थी गंदी हरकत

दिव्‍यांका (Divyanka Tripathi) ने कहा, 'एक लड़के की पिटाई की थी मैंने. थिएटर में छेड़ा था उसने मुझे. वो ब्‍लैक वाले जमाने होते थे, जब बहुत भीड़ होती थी. हम लोग भीड़ में घुसकर टिकट...

Written By :

SK Sharma

Updated

April 15, 2020

टीवी की मशहूर एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) एक चौकाने वाला खुलासा किया है. वैसे तो दिव्यांका अपने सौम्‍य व्‍यवहार और परफेक्‍ट बहू वाले अवतार के लिए जानी जाती हैं. लेकिन हाल ही में दिव्‍यांका ने अपना एक वाक्या शेयर करते हुए बताया कि कैसे एक वक्‍त पर उन्‍होंने एक लड़के को भीड़ में जोरदार तमाचा मारा था.

ये भी पढ़ें..लायंस क्लब ने सखी वैन के लिए दान किए सैनिटरी पैड

लाइव चैट इंटरव्‍यू में बताई चौकान वाली वजह

बता दें कि दिव्‍यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) भोपाल की रहने वाली हैं ये किस्‍सा वहीं का. दरअसल दिव्‍यांका से एक लाइव चैट इंटरव्‍यू में पूछा गया कि क्‍या उन्‍होंने जिंदगी में क‍िसी को थप्‍पड़ मारा है. ये सवाल सुनकर वह पहले रुक गईं और फिर अचानक दिव्‍यांका को याद आया कि उन्‍होंने एक लड़के को थप्‍पड़ मारा है.

Divyanka Tripathi takes us on a tour of The Voice sets

दिव्‍यांका (Divyanka Tripathi) ने कहा, ‘एक लड़के की पिटाई की थी मैंने. थिएटर में छेड़ा था उसने मुझे. वो ब्‍लैक वाले जमाने होते थे, जब बहुत भीड़ होती थी. हम लोग भीड़ में घुसकर टिकट खरीदा करते थे. वैसा ही कुछ था. उस फिल्‍म के लिए लाइन में खड़ी थी और तब किसी ने मुझे पीछे से छेड़ा. तभी मैंने उसका हाथ पकड़ा तो उसने मुझे भीड़ में खींचा. मैं भीड़ में उसके साथ बाहर निकलती हुए चली गई.

मम्‍मी-पापा भी थे थिएटर में साथ

https://www.instagram.com/p/B-16DhAnW1Q/?utm_source=ig_embed

बाहर आकर मैंने उसकी शक्‍ल देखी और खींच कर एक थप्‍पड़ उसे मारा. उसके बाद तो आप जानते ही हैं कि हमारे भारतीय लोग, जब देखा कि लड़की को किसी ने छेड़ा है तो लोगों ने खूब पिटाई की. वहां पुलिस भी आ गई और फिर उसे पीटते हुए लेकर गए.’

यही नहीं दिव्‍यांका ने बताया कि इस दौरान उनके मम्‍मी-पापा थिएटर में ही थे. बता दें कि द‍िव्‍यांका त्र‍िपाठी टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्‍बतें’ में नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें..कांग्रेस ने लॉकडाउन के समर्थन के साथ दागे ये सवाल