कोहरे के कारण लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली नहर में गिरी, 3 की मौत

आजमगढ़ — उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जहानागंज क्षेत्र में घने कोहरे के कारण लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में चालक सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 2 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार की रात को भीषण कोहरे के बीच कुछ लोग मुस्तफाबाद गांव से एक ट्रैक्टर-ट्राली पर लकड़ी लादकर उसे आरा मशीन ले जा रहे थे। रास्ते में भुजही गांव की नहर पुलिया पर कोहरे की वजह से रास्ता नहीं दिखाई दिया और ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में

Written By :

admin

Updated

January 4, 2018

आजमगढ़ — उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जहानागंज क्षेत्र में घने कोहरे के कारण लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में चालक सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 2 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार की रात को भीषण कोहरे के बीच कुछ लोग मुस्तफाबाद गांव से एक ट्रैक्टर-ट्राली पर लकड़ी लादकर उसे आरा मशीन ले जा रहे थे। रास्ते में भुजही गांव की नहर पुलिया पर कोहरे की वजह से रास्ता नहीं दिखाई दिया और ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में जा पलटी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रैक्टर चालक दिनेश (50), रमेश (40) और नान्हू (56) की टैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि बल्ली और गौतम नामक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिए हैं।