किराने की दुकान में लाखों की नकदी चोरी, पुलिस के कानों पर नहीं रेंग रही जूं

मैगलगंज : मैगलगंज थाना क्षेत्र की फत्तेपुर चौकी क्षेत्र में चौकी से कुछ दूरी पर अशोक जयसवाल की किराने की दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर लाखों की नगदी और माल गायब कर दिया . लगभग 15 दिन पहले इसी तरीके की घटना शराब की दुकान में भी हो गई थी लेकिन पुलिस कान में तेल डालकर बैठी रही और चोरों के निशाने पर लगातार व्यापारी आते रहे. बताते चलें 22 जनवरी को फत्तेपुर में स्थित सोने चांदी की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया था जिसका भी खुलासा पुलिस नहीं कर पाई. कुल मिलाकर मैगलगंज क्षेत्र चोरों के

Written By :

Shweta Singh

Updated

March 17, 2020

मैगलगंज : मैगलगंज थाना क्षेत्र की फत्तेपुर चौकी क्षेत्र में चौकी से कुछ दूरी पर अशोक जयसवाल की किराने की दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर लाखों की नगदी और माल गायब कर दिया .

लगभग 15 दिन पहले इसी तरीके की घटना शराब की दुकान में भी हो गई थी लेकिन पुलिस कान में तेल डालकर बैठी रही और चोरों के निशाने पर लगातार व्यापारी आते रहे. बताते चलें 22 जनवरी को फत्तेपुर में स्थित सोने चांदी की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया था जिसका भी खुलासा पुलिस नहीं कर पाई. कुल मिलाकर मैगलगंज क्षेत्र चोरों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है. मैगलगंज में रंगी सिंह की किराने की दुकान को भी चोर निशाने पर ले चुके हैं और काफी नुकसान भी हुआ था .वही आए दिन चोरी की घटनाओं से जनमानस में रोष व्याप्त है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है.

एक भी खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही आखिर व्यापारी कब तक चोरों के निशाने पर आते रहेंगे और कब तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहेगी .पर्याप्त स्टाफ होने के बाद भी रात्रि गश्त को ठीक से ना होना चोरों को बढ़ावा देने के समान है जिसका फायदा उठाकर चोर आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं.