नवविवाहिता को सुबह देर से सोकर उठना पड़ा महंगा, पति ने दी ऐसी सजा कि….

न्यूज डेस्क –पूरे देश में महीनों से तीन तलाक पर चल रही बहस संसद तक पहुच चुकी है।लेकिन स्थित जस की तस बनी हुई है। वैसे ताे तीन तलाक पर सुप्रीम काेर्ट पहले ही राेक लगा चुका है बावजूद इसके इसपर काेई खास असर देखने काे नहीं मिल रहा है। एेसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर में सामने आया है। यहां के अजीम नगर थाना क्षेत्र के सैदनगर में शाैहर ने अपनी बीवी काे मात्र इसलिए तलाक दे दिया क्याेंकि वह देर से साेकर उठी थी। इतना ही नहीं तलाक देने के बाद पति ने न केवल उसे घर

Written By :

admin

Updated

December 28, 2017

न्यूज डेस्क –पूरे देश में महीनों से तीन तलाक पर चल रही बहस संसद तक पहुच चुकी है।लेकिन स्थित जस की तस बनी हुई है। वैसे ताे तीन तलाक पर सुप्रीम काेर्ट पहले ही राेक लगा चुका है बावजूद इसके इसपर काेई खास असर देखने काे नहीं मिल रहा है।

एेसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर में सामने आया है। यहां के अजीम नगर थाना क्षेत्र के सैदनगर में शाैहर ने अपनी बीवी काे मात्र इसलिए तलाक दे दिया क्याेंकि वह देर से साेकर उठी थी। इतना ही नहीं तलाक देने के बाद पति ने न केवल उसे घर से बाहर निकाल दिया बल्कि घर में ताला लगाकर फरार हो गया।वहीं पीड़िता की फरियाद सुन हरकत में आई पुलिस ने महिला को ताला तोड़कर घर में अंदर किया।

बता दें कि मामला रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिला गांव का है।जहां गांव की रहने वाली गुलअफशा का निकाह बीते 6 माह पहले इसी गांव के रहने वाले कासिम से हुआ था।बताया जा रहा है कि शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों में अनबन होने लगी।

वहीं महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। सोमवार सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और कासिम ने बीवी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बाद में पड़ोसियों ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। पिटाई के कारण गुलअफशा पूरी रात सो नहीं पाई और अगले दिन उसकी आंख नहीं खुली। इस बात पर उसके पति का पारा 7वें आसमान पर पहुंच गया और उसने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।