धर्मातरण की अफवाह पर,हिन्दू संगठनोंं का हंगामा 

मिर्ज़ापुर— चुनार कोतवाली थाना क्षेत्र  के सोनवर्षा गाँव मे बीती रात क्रिसमश मना रहे दलित बस्ती में कुछ और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। वहीं धर्म परिवर्तन कराने कि शिकायत कर पुलिस के साथ पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही  हंगामा कर माइक पर गाना लगाकर बजाया जय श्रीराम जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान दलितों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नोकझोंक भी हुई।वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने DJ माइक और कुर्सियों को उठाकर पटक दिया यह सब पुलिस के नाक के नीचे होता रहा है पर पुलिस मूकदर्शक

Written By :

admin

Updated

December 26, 2017

मिर्ज़ापुर— चुनार कोतवाली थाना क्षेत्र  के सोनवर्षा गाँव मे बीती रात क्रिसमश मना रहे दलित बस्ती में कुछ और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। वहीं धर्म परिवर्तन कराने कि शिकायत कर पुलिस के साथ पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही  हंगामा कर माइक पर गाना लगाकर बजाया जय श्रीराम जय श्रीराम के नारे लगाए।

इस दौरान दलितों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नोकझोंक भी हुई।वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने DJ माइक और कुर्सियों को उठाकर पटक दिया यह सब पुलिस के नाक के नीचे होता रहा है पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही।जबकि बवाल बढ़ता देख पुलिस ने कार्यक्रम को कराया बंद ।वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ईसाई मिशनरियों पर  नौकरी का लालच देकर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है।

जबकि कार्यक्रम करा रहे दलितों का कहना है कि वह कई वर्षों से क्रिसमस पर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाते चले आ रहे हैं ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ कि लोग जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं और हमें कार्यक्रम करने से मना कर रहे हैं।

रिपोर्ट – राजन गुप्ता,मिर्जापुर