बजट कार्यशाला में प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी BJP

लखनऊ–भारतीय जनता पार्टी बजट कार्यशाला में पार्टी के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर होने वाली बजट कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह रहेंगे तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे। देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने तथा प्रत्येक नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के बजट के प्रावधानों को कार्यशाला मेें रखा जायेगा। 26 फरवरी को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बजट कार्यशाला आयोजित होगी। पार्टी के

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 25, 2020

लखनऊ–भारतीय जनता पार्टी बजट कार्यशाला में पार्टी के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर होने वाली बजट कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह रहेंगे तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे।

देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने तथा प्रत्येक नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के बजट के प्रावधानों को कार्यशाला मेें रखा जायेगा। 26 फरवरी को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बजट कार्यशाला आयोजित होगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री सलिल विश्वनोई व प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार व योगी सरकार के जनकल्याणकारी बजट की जानकारी आमजनमानस तक पहुंचे और जनमानस उससे लाभान्वित हो, इसके लिए पार्टी बजट कार्यशाला के माध्यम से प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके उन्हें जनता के बीच बजट की सारी जानकारी पहुंचाने के लिए तैयार करेंगी।

26 फरवरी को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बजट कार्यशाला आयोजित होगी। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यशाला में प्रशिक्षण देंगे।