आगराःअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में तैनात किए गए लंगूर

आगरा — अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। वहां से आज शाम को आगरा आएंगे। वहीं ट्रंप के स्वागत के लिए ताजनगरी बेताब है। भव्य रूप से शहर को सजाया गया है, वहीं उनकी सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। जबकि ट्रंप की सुरक्षा में पांच लंगूर भी तैनात किए गए है। दरअसल ट्रंप के ताज के दीदार के दौरान कोई भी ऐसी घटना न हो, जिससे नकारात्मक संदेश जाए। इसके लिए सुबह से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पसीना बहा रहे हैं। इसके अलावा ताजमहल पर दो लंगूर तैनात किए गए हैं। एक ताज के

Written By :

SK Sharma

Updated

February 24, 2020

आगरा — अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। वहां से आज शाम को आगरा आएंगे। वहीं ट्रंप के स्वागत के लिए ताजनगरी बेताब है। भव्य रूप से शहर को सजाया गया है, वहीं उनकी सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। जबकि ट्रंप की सुरक्षा में पांच लंगूर भी तैनात किए गए है।

Image result for आगरा ट्रंप की सुरक्षा में तैनात किए गए लंगूर

दरअसल ट्रंप के ताज के दीदार के दौरान कोई भी ऐसी घटना न हो, जिससे नकारात्मक संदेश जाए। इसके लिए सुबह से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पसीना बहा रहे हैं। इसके अलावा ताजमहल पर दो लंगूर तैनात किए गए हैं। एक ताज के बाहर लगाया गया है। दो रास्ते में है। इस तरह कुल पांच लंगूर लगाए गए हैं। इनसे बंदरों को भगाया जाएगा।बता दें कि ताजमहल और ताजगंज में बड़ी संख्या में बंदर हैं।

वहीं ट्रंप की सुरक्षा के लिए रूफ टॉप ड्यूटी के साथ ट्री ड्यूटी भी लगाई गई है। 150 पुलिसकर्मी पेड़ों पर तैनात किए गए हैं। ये पेड़ रूट के दोनों ओर हैं। इतना ही नहीं। झाड़ियों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।