विधानसभा में उठा अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकी का मामला

लखनऊ–विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को जान से मारे जाने की धमकी का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से अखिलेश को जान का खतरा है। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल को चलने देने की अपील की लेकिन चौधरी अपनी कुर्सी पर खड़े होकर बोलते रहे। विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी नारे बाजी शुरू कर दी। जिसके चलते आधे घंटे के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अखिलेश यादव को भाजपा के किसी कार्यकर्ता से कोई खतरा

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 17, 2020

लखनऊ–विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को जान से मारे जाने की धमकी का मामला विधानसभा में उठाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से अखिलेश को जान का खतरा है। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल को चलने देने की अपील की लेकिन चौधरी अपनी कुर्सी पर खड़े होकर बोलते रहे। विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी नारे बाजी शुरू कर दी। जिसके चलते आधे घंटे के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अखिलेश यादव को भाजपा के किसी कार्यकर्ता से कोई खतरा नहीं है,सपा से पूरे समाज को खतरा है।