गांधी शान्ति यात्रा में बोले अखिलेश,-‘सरकार लोगों में भय पैदा कर रही है’

लखनऊ–समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में कल महाराष्ट्र से प्रारम्भ गुजरात, राजस्थान से होते हुए उत्तर प्रदेश में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में गांधी शान्ति यात्रा का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वागत किया। सिन्हा के साथ मशहूर अभिनेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री शत्रुघ्न सिन्हा, समाज विज्ञानी श्री जार्ज मुथ्यू और शेतकारी जागर मंच के श्री प्रशांत गांवडे भी मौजूद थे। इस अवसर पर सर्वश्री अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, इन्द्रजीत सरोज, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, डाॅ0 राजपाल कश्यप, सुनील सिंह ‘साजन‘ की उपस्थिति उल्लेखनीय है। अखिलेश यादव

Written By :

Shweta Singh

Updated

January 28, 2020

लखनऊ–समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में कल महाराष्ट्र से प्रारम्भ गुजरात, राजस्थान से होते हुए उत्तर प्रदेश में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में गांधी शान्ति यात्रा का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वागत किया।

सिन्हा के साथ मशहूर अभिनेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री शत्रुघ्न सिन्हा, समाज विज्ञानी श्री जार्ज मुथ्यू और शेतकारी जागर मंच के श्री प्रशांत गांवडे भी मौजूद थे। इस अवसर पर सर्वश्री अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, इन्द्रजीत सरोज, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, डाॅ0 राजपाल कश्यप, सुनील सिंह ‘साजन‘ की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

अखिलेश यादव ने गांधी शान्ति यात्रा में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा के उद्देश्य की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा जरूरत गांधी जी के सत्य अहिंसा के सिद्धातों को समझने की हैं। गुजरात से चलकर गांधी जी ने पूरी दुनिया को जो रास्ता दिखाया था। वहीं से चलेे एक दूसरे शख्स ने शांति खत्म करने के साथ हिंसा का सहारा लिया है। यह सरकार लोगों में भय पैदा कर रही है।