बेकाबू ट्रक ने पुलिस जीप में मारी टक्कर,दारोगा की मौत, 2 सिपाही घायल

बरेली — यूपी के बरेली में गस्त पर निकली पुलिस की जीप को ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दारोगा की मौके पर मौत हो गई जबकि दो सिपाही घायल हो गए. हादसे की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया. दरअसल दारोगा रणधीर सिंह बिथरी चैनपुर थाने में एसएसआई के पद पर तैनात थे और देर रात बाइपास पर परतासपुर के पास एक बेकाबू ट्रक ने पुलिस की खड़ी जीप में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दरोगा रणधीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो

Written By :

SK Sharma

Updated

January 23, 2020

बरेली — यूपी के बरेली में गस्त पर निकली पुलिस की जीप को ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दारोगा की मौके पर मौत हो गई जबकि दो सिपाही घायल हो गए. हादसे की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया.

दरअसल दारोगा रणधीर सिंह बिथरी चैनपुर थाने में एसएसआई के पद पर तैनात थे और देर रात बाइपास पर परतासपुर के पास एक बेकाबू ट्रक ने पुलिस की खड़ी जीप में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दरोगा रणधीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो सिपाही घायल हो गए. जिसके बाद घायल सिपाहियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की गाड़ी से एक्सीडेंट होने के बाद ट्रक चालक ट्रक मोके पर छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

वहीं, घटना की जानकारी होने पर डीआईजी और एसएसपी समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं. उधर दारोगी मौत की खबर लगते ही उनके परिवार में मातम पसर गया. उनकी पत्नी, मां और बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है.