तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए तालाब में गिरी,एक की मौत

बहराइच — लखनऊ-बहराइच मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए तालाब में गिर गई। जिससे ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। एक घाायल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाराबंकी जिले से जल निगम का पाइप लादकर ट्रैक्टर ट्रॉली जिला मुख्यालय बहराइच के लिए रवाना हुआ। ट्रैक्टर पर चालक बाराबंकी निवासी प्रेमचंद (42), बाबूलाल (55) पुत्र लखन तथा सोनभद्र

Written By :

SK Sharma

Updated

January 2, 2020

बहराइच — लखनऊ-बहराइच मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए तालाब में गिर गई। जिससे ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। एक घाायल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाराबंकी जिले से जल निगम का पाइप लादकर ट्रैक्टर ट्रॉली जिला मुख्यालय बहराइच के लिए रवाना हुआ। ट्रैक्टर पर चालक बाराबंकी निवासी प्रेमचंद (42), बाबूलाल (55) पुत्र लखन तथा सोनभद्र जिले के कुंदरी थाना अंतर्गत बिथमगंज गांव निवासी प्रदीप (30) पुत्र बाबूलाल आ रहे थे। मंगलवार रात 11 बजे के आसपास लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए तालाब में गिर गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)