लखनऊः पथराव के दौरान हज़रतगंज सीओ व एसपी ट्रैफिक गंभीर रूप से घायल

लखनऊ–नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ के मेंहदीगंज में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी है। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। लखनऊ के डालीगंज इलाके में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान लखनऊ के ठाकुरगंज में फायरिंग भी हुई है। मदेयगंज के बाद ठाकुरगंज स्थित सतखंडा चौकी फूंकी गई। चौकी में खड़े वाहनों को भी फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारियों के द्वारा किए गए पथराव में Co हज़रतगंज अभय मिश्रा घायल

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 19, 2019

लखनऊ–नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ के मेंहदीगंज में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी है। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। लखनऊ के डालीगंज इलाके में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान लखनऊ के ठाकुरगंज में फायरिंग भी हुई है। मदेयगंज के बाद ठाकुरगंज स्थित सतखंडा चौकी फूंकी गई। चौकी में खड़े वाहनों को भी फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारियों के द्वारा किए गए पथराव में Co हज़रतगंज अभय मिश्रा घायल हो गए हैं।

इस दौरान पुलिस फोर्स द्वारा लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा जा रहा है। हजरतगंज की तरफ घुसे दंगाइयों के पथराव से सीओ हजरतगंज अभय मिश्रा और एसपी ट्रैफिक गंभीर रूप से घायल हो गए है।