यूपी विधानसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही से पहले धरने पर बैठी सपा

लखनऊ — उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सरकार के खिलाफ सपा विधायको ने कड़े तेवर दिखाये। प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा समेत कई मुद्दो को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने जमकर हंगामा किया और सदन की कार्यवाही से पहले विधानसभा में धरने पर बैठ गए। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने विधान भवन स्थित चरण सिंह की प्रतिमा के निकट धरना दिया। सपा के दोनों सदनों के सदस्यों ने इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार और गन्ना, धान व आलू किसानों की

Written By :

SK Sharma

Updated

December 17, 2019

लखनऊ — उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सरकार के खिलाफ सपा विधायको ने कड़े तेवर दिखाये। प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा समेत कई मुद्दो को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने जमकर हंगामा किया और सदन की कार्यवाही से पहले विधानसभा में धरने पर बैठ गए। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने विधान भवन स्थित चरण सिंह की प्रतिमा के निकट धरना दिया।

सपा के दोनों सदनों के सदस्यों ने इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार और गन्ना, धान व आलू किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। हंगामे के दौरान सपा विधायको ने हाथों में तख्ती ले रखी थी जिसमें संविधान बचाओ देश बचाओ के नारे लिखे थे।

सपा विधायकों ने नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की।विधायकों का कहना था कि भाजपा सरकार नफरत की राजनीति करके समाज को बांटना चाह रही है,लेकिन यह हम नहीं होने देंगे। सदस्यों ने कहा कि इस कानून को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। विरोध में उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं पर सरकार पुलिस से बर्बरता करवा रही है।