उन्नावः SP ऑफिस के बाहर रेप पीड़िता ने लगाई आग, 70% झुलसी

उन्नाव– राजधानी से सटा उन्नाव जिला आज एक बार फिर चर्चा में आ गया। एक रेप पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने आग पर काबू पाते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसके कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़ित 70 फीसदी झुलसी है। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया बाद में हालत गंभीर होने के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया। एसपी विक्रांत वीर के अनुसार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में युवती ने 2

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 16, 2019

उन्नाव– राजधानी से सटा उन्नाव जिला आज एक बार फिर चर्चा में आ गया। एक रेप पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने आग पर काबू पाते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसके कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़ित 70 फीसदी झुलसी है। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया बाद में हालत गंभीर होने के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया।

एसपी विक्रांत वीर के अनुसार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में युवती ने 2 अक्तूबर को परिचित के विरुद्ध बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका 10 वर्षोंं से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह युवक पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। एसपी के अनुसार दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली हुई है।