Bigg Boss 13:टूट सकता है रश्मि-अरहान का ‘प्यार’

मनोरंजन डेस्क — ‘बिग बॉस’ के इस सीज़न में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। घर में एंट्री होने से पहले से ही उनकी शादी के चर्चे शुरू हो गए थे। कयास लगाए जा रहे थे कि वे बिग बॉस के घर के अंदर अपने बॉयफ्रेंड अरहान खान से शादी कर लेंगी। बीच में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी उनकी नज़दीकियां बढ़ी थीं, मगर फिर रिश्ते की मुहर अरहान खान के नाम पर ही लगी। दरअसल बिग बॉस 13 में रोज नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। घर से हिंदुस्तानी भाऊ एलिमिनेट हो चुके हैं।जबकि सिद्धार्थ शुक्ला

Written By :

SK Sharma

Updated

December 16, 2019

मनोरंजन डेस्क — ‘बिग बॉस’ के इस सीज़न में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। घर में एंट्री होने से पहले से ही उनकी शादी के चर्चे शुरू हो गए थे। कयास लगाए जा रहे थे कि वे बिग बॉस के घर के अंदर अपने बॉयफ्रेंड अरहान खान से शादी कर लेंगी। बीच में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी उनकी नज़दीकियां बढ़ी थीं, मगर फिर रिश्ते की मुहर अरहान खान के नाम पर ही लगी।

दरअसल बिग बॉस 13 में रोज नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। घर से हिंदुस्तानी भाऊ एलिमिनेट हो चुके हैं।जबकि सिद्धार्थ शुक्ला अभी घर से बाहर हैं, लेकिन घर का सबसे हॉट टॉपिक इस समय रश्मि देसाई और अरहान खान का रिश्ता बना हुआ है। बिग बॉस 13 के आने वाले एपिसोड में दोनों के रिश्ते को अहम होने वाला है।

बता दें कि कलर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर बिग बॉस 13 का एक 20 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें रश्मि देसाई और अरहान खान दोनों अपने रिश्ते को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरहान और रश्मि दोनों इमोशनल होकर बातें कर रहे हैं।

Embedded video

वीडियो में विकास गुप्ता भी उनके साथ बैठे है और रश्मि को सहारा दे रहे हैं। रश्मि अरहान से कहती है , ‘ये जो बातें सामने आई है, वह उनके साथ कंफर्ट नहीं हैं। वहीं, अरहान ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अपने आपको ऊंचा दिखाना, मुझे नहीं लगता मुझे इस चीज की जरूरत है। हमारे बीच का एक रिश्ता जस्ट शुरू हो रहा है। हमें उस रिश्ते के लिए ईमानदार रहना चाहिए।’ रश्मि कहती है कि वह जानते हैं कि उसे प्यार करने वाला कोई नहीं है और वह उसे खोना नहीं चाहती।

हालांकि लोगों की बाते सुनकर रश्मि भी खफा हैं. इसका जीता जागता नजारा तब देखने को मिला जब गुत्थी ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली और रश्मि और अरहान को एक टास्क दिया जहां दोनों को एक रोमांटिक गाना ‘हम तुम’ पर डांस करना था। रश्मि अरहान के साथ असहज नजर आ रही थी।