बारिश व ओलावृष्टि से लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

लखनऊ — मौसम नेे गुरुवार को अचानक से रुख बदल दिया। दिनभर बादल छाए रहने और रात में को बूंदाबांदी व ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट आई, जिससे गलन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान जहां नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आधी रात भी तेज बारिश हुई। यह सिलसिला शुक्रवार की दोपहर तक जारी रहा। दरअसल बुधवार से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था। दिन में धूप खिली थी, शाम होते-होते बादल घिर गए। इसके साथ ही तेज हवा चलीं। इससे ठंडक बढ़ गई। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए

Written By :

SK Sharma

Updated

December 13, 2019

लखनऊ — मौसम नेे गुरुवार को अचानक से रुख बदल दिया। दिनभर बादल छाए रहने और रात में को बूंदाबांदी व ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट आई, जिससे गलन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान जहां नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आधी रात भी तेज बारिश हुई। यह सिलसिला शुक्रवार की दोपहर तक जारी रहा।

दरअसल बुधवार से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था। दिन में धूप खिली थी, शाम होते-होते बादल घिर गए। इसके साथ ही तेज हवा चलीं। इससे ठंडक बढ़ गई। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे और हल्का कोहरा भी रहा। दोपहर में तेज हवा भी चली। हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आई। सड़कों पर भीड़ भी कम हो गई।

Image result for बारिश व ओलावृष्टि

शाम को करीब सात बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई और धीरे-धीरे करते हुए एक घंटे रुक-रुककर बूंदें गिरीं। गुुरुवार की रात दो बजे के आसपास भी हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। जिला मौसम ने बताया कि आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहेंगे जिसके चलते पारे में और गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में अब ठंड और बढऩे वाली है।

बारिश फायदेमंद, ओले से फसल को होगा नुकसान

गुरुवार शाम तेज हवा-आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।इससे गेहूं-चने की फसल को बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचा। ओलावृष्टि से आलू व सरसों की फसल को भारी नुकसान है जो गेहूं बड़ी हो गई थी वह भी ओले के चलते टूट गई है रात में खेतों में आधा आधा फिट ओला एकत्र हो गया था।हालांकि यह बारिश कुछ फसलो के लिए फायदेमंद भी है।