अपने कद का मजाक उड़ाए जाने पर भड़कीं नेहा कक्कड़

मनोरंजन डेस्क — हाल ही में एक कॉमेडी शो में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ पर एक कॉमेडी सीन कर उनका मजाक उड़ाया गया था। वहीं शो के इस सीन से नाराज नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर शो मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल, मशहूर कॉमेडियन गौरव गेरा और कीकू शारदा ने अपने एक शो में नेहा के नाम से मिलता-जिलता किरदार (नेहा शक्कर) लाकर उनके, शक्ल और गायकी का मजाक उड़ाया है। नेहा के सॉन्ग ‘दो पैग मार’ का इस्तेमाल भी वीडियो में किया गया है। इसे लेकर सिंगर ने इंस्टा स्टोरी पर कड़ी

Written By :

SK Sharma

Updated

December 6, 2019

मनोरंजन डेस्क — हाल ही में एक कॉमेडी शो में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ पर एक कॉमेडी सीन कर उनका मजाक उड़ाया गया था। वहीं शो के इस सीन से नाराज नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर शो मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई है।

दरअसल, मशहूर कॉमेडियन गौरव गेरा और कीकू शारदा ने अपने एक शो में नेहा के नाम से मिलता-जिलता किरदार (नेहा शक्कर) लाकर उनके, शक्ल और गायकी का मजाक उड़ाया है। नेहा के सॉन्ग ‘दो पैग मार’ का इस्तेमाल भी वीडियो में किया गया है। इसे लेकर सिंगर ने इंस्टा स्टोरी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, “इस तरह का नेगेटिव और अपमानजनक कंटेंट बनाने के लिए इन लोगों पर लानत है।”

नेहा ने कहा कि वे इस तरह की नेगेटि‍व वातावरण में नहीं रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ उसे भूल जाएं। नेहा ने फैंस के सपोर्ट के लिए भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे कल दुखी थीं लेकिन आज नहीं हैं। नेहा ने आगे लिखा है, “लोग जानते हैं कि मैं कॉमेडी की कितनी सराहना करती हूं। लेकिन यह हास्यास्पद है। मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद करो। अगर मुझसे इतनी नफरत है तो मेरे गानों पर एन्जॉय, डांस या एक्टिंग करना बंद कर दो। नमकहराम लोग।”

वहीं नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने शो मेकर्स की क्लास लगाते हुए कहा, ‘एक छोटे से शहर की लड़की, जिसने खुद के दम पर जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया उसे ऐसी इज्जत देते हैं। छोटे कद की होने की वजह से मेरी बहन ने पहले ही बहुत कुछ सहा है। क्या आपको पता भी है कि जब किसी इंसान के बॉडी साइज या शेप का इस तरह मजाक उड़ाते हैं तो उसपर क्या गुजरती होगी। भगवान की बनाई रचना पर कब मजाक उड़ाना बंद करेंगे’।’और बस इतना ही नहीं आपने तो उसके टैलेंट का भी मजाक उड़ाया.

टैलेंट के बारे में गलत बातें बोलकर क्या आप उसके करियर को खराब नहीं कर रहे हैं? जिन्हें संगीत का ज्यादा ज्ञान नहीं हैं उन्हें तो आपकी बातों पर भरोसा हो जाएगा, क्योंकि आप एक बड़े नेशनल टीवी चैनल हो. सच तो यह है कि कोई भी नंबर 1 ऐसे ही नहीं बन जात, उस देश में जहां 1.3 बिलियन पॉपुलेशन है’।