लखनऊःफ्लाईओवर को छू रही थी बस्ती में लगी आग की लपटें, रो पड़े पीड़ित

लखनऊ– राजधानी में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। विभूतिखंड में डिवाइन हार्ट अस्पताल के सामने बने फ्लाईओवर के नीचे आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियों में आग लग गई। बता दें डिवाइन हार्ट अस्पताल के सामने बने फ्लाईओवर के नीचे असम बरपाट के 10 परिवार अपनी झोपड़ियों बनाकर कई वर्षों से रह रहे हैं। सभी लोग कबाड़ का काम करते हैं। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक 8 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिए। झोपड़ियों में रखा लोगों का सामान और दो बाइक जल गईं। मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने तीन घंटे

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 8, 2019

लखनऊ– राजधानी में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। विभूतिखंड में डिवाइन हार्ट अस्पताल के सामने बने फ्लाईओवर के नीचे आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियों में आग लग गई।

बता दें डिवाइन हार्ट अस्पताल के सामने बने फ्लाईओवर के नीचे असम बरपाट के 10 परिवार अपनी झोपड़ियों बनाकर कई वर्षों से रह रहे हैं। सभी लोग कबाड़ का काम करते हैं। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक 8 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिए। झोपड़ियों में रखा लोगों का सामान और दो बाइक जल गईं। मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। झोपड़ियों में रहने वाले अधिकतर लोग दिहाड़ी पर काम करते हैं। अपनी आंखों के सामने गृहस्थी का सामान जलता देख पीड़ित फूट-फूट कर रो पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें फ्लाईओवर के ऊपर तक पहुंच रहीं थीं। फ्लाईओवर के ऊपर से निकलने वाले लोग लपटें देख डर गए थे। बहुत ही संभल कर लोगों ने गाड़ियां फ्लाईओवर के ऊपर से निकालीं।