लखनऊः जनेश्वर मिश्र पार्क में जमकर चले पत्थर, मची भगदड़

लखनऊ–जनेश्वर मिश्र पार्क में बुधवार को गोल्फ कार्ट के ड्राइवर और कैंटीन के कर्मचारियों में मारपीट हो गई। हंगामे के चलते पार्क में घूमने के लिए आए लोगों में भगदड़ मच गई। आरोप है कि कैंटीन संचालक ने पार्क में साइकल संचालन का काम कर रहे कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया और उसके बाद पैरवी करने पहुंचे गोल्फ कार्ट के ड्राइवरों को भी पीट दिया। पथराव में गोल्फ कार्ट के शीशे टूट गए। हंगामे के चलते पार्क में घूमने के लिए आए लोगों में भगदड़ मच गई। इसकी सूचना एलडीए अधिकारियों को दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 31, 2019

लखनऊ–जनेश्वर मिश्र पार्क में बुधवार को गोल्फ कार्ट के ड्राइवर और कैंटीन के कर्मचारियों में मारपीट हो गई। हंगामे के चलते पार्क में घूमने के लिए आए लोगों में भगदड़ मच गई।

आरोप है कि कैंटीन संचालक ने पार्क में साइकल संचालन का काम कर रहे कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया और उसके बाद पैरवी करने पहुंचे गोल्फ कार्ट के ड्राइवरों को भी पीट दिया। पथराव में गोल्फ कार्ट के शीशे टूट गए। हंगामे के चलते पार्क में घूमने के लिए आए लोगों में भगदड़ मच गई। इसकी सूचना एलडीए अधिकारियों को दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया। देर रात दोनों पक्षों की ओर से गोमतीनगर थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर अमित दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर लेने के बाद मामले की जांच होगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।