दबंगों ने खेत में खड़ी लहसुन की फसल को किया बर्बाद, विरोध पर दी ये धमकी

फर्रूखाबाद–जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने खेत में खडी़ लहसुन की फसल को जुतवा कर नष्ट कर दिया। इस संबंध में पीडि़त ने मेरापुर थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। थाना क्षेत्र के गांव छछोनापुर निवासी ने बदन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह द्वारा थाने में दी गई। तहरीर के अनुसार पीडि़त बदन सिंह शुक्रवार सुबह 7:30 बजे अपने खेत की ओर गया था। तो उसने देखा की जनपद एटा थाना नयागांव क्षेत्र के कस्बा सराय अगहत निवासी मदन गुप्ता अपने भाइयों के साथ खेत में खड़ी लहसुन की फसल को जुतवा रहे थे। जब

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 19, 2019

फर्रूखाबाद–जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने खेत में खडी़ लहसुन की फसल को जुतवा कर नष्ट कर दिया। इस संबंध में पीडि़त ने मेरापुर थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

थाना क्षेत्र के गांव छछोनापुर निवासी ने बदन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह द्वारा थाने में दी गई। तहरीर के अनुसार पीडि़त बदन सिंह शुक्रवार सुबह 7:30 बजे अपने खेत की ओर गया था। तो उसने देखा की जनपद एटा थाना नयागांव क्षेत्र के कस्बा सराय अगहत निवासी मदन गुप्ता अपने भाइयों के साथ खेत में खड़ी लहसुन की फसल को जुतवा रहे थे।

जब पीडित ने इसका विरोध किया तो दबंग मदन कुमार गुप्ता ने अपने भाइयोंएवं पुत्रों के सहयोग से बदन सिंह के साथ लात घूंसो से मारपीट कर दी और कहा यदि तू खेत की तरफ दोबारा आया तो जान से मार देंगे।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)