इंस्पेक्टर ने पैसे लेकर पीड़ितों को छोड़ा, पता चलते ही ADG नें की ये कार्यवाई

फर्रुखाबाद — पैसे लेकर पीड़ित को छोड़ने के आरोप में एडीजी कार्यवाई करते हुए इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया। वही प्रभारी निरीक्षक व अन्य दोषी पुलिस कर्मियों पर भी कार्यवाही की तलवार लटकी है। दरअसल थाना मेरापुर के ग्राम भैसरी निवासी पीड़ित कौशल किशोर मिश्रा भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ० प्रभात अवस्थी के साथ पुलिस लाइन पंहुचे। पीड़ित नें एडीजी प्रेम प्रकाश से शिकायत कर कहा की वह बाइक से जा रहा था उसी दौरान बाबा सुरेश पुरी नें उसकी बाइक मांगी। मना करने पर उसने पिता के साथ मारपीट कर

Written By :

SK Sharma

Updated

October 18, 2019

फर्रुखाबाद — पैसे लेकर पीड़ित को छोड़ने के आरोप में एडीजी कार्यवाई करते हुए इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया। वही प्रभारी निरीक्षक व अन्य दोषी पुलिस कर्मियों पर भी कार्यवाही की तलवार लटकी है।

दरअसल थाना मेरापुर के ग्राम भैसरी निवासी पीड़ित कौशल किशोर मिश्रा भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ० प्रभात अवस्थी के साथ पुलिस लाइन पंहुचे। पीड़ित नें एडीजी प्रेम प्रकाश से शिकायत कर कहा की वह बाइक से जा रहा था उसी दौरान बाबा सुरेश पुरी नें उसकी बाइक मांगी। मना करने पर उसने पिता के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गयी। पुलिस नें कौशल और उसके पिता को ही पकड़ लिया। कौशल नें आरोप लगाया कि पुलिस नें उन्हें 80 हजार रूपये लेकर छोड़ा।

जानकारी मिलते ही एडीजी नें इंस्पेक्टर झाझन लाल सोनकर को तलब किया।उन्हें जमकर फटकार लगायी।उन्होंने आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। इसके ही उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह को पीड़ित के वयान दर्ज कर उन्हें अवगत कराने को कहा। एडीजी नें बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने आदेश दिये गये है। इस मामले में एक दरोगा, सिबारा चौकी सिपाही और इंस्पेक्टर के खिलाफ जाँच के आदेश भी अपर पुलिस अधीक्षक को दिये। उन्होंने कहा कि जाँच में दोषी पाये जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्यवाही होगी।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार,फर्रुखाबाद)