सांसद बृजभूषण सिंह ने ग्रामीणों से संवाद कर BJP प्रत्याशी को की जिताने की अपील

बहराइच– बलहा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर के पक्ष मे पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने के लिए कल जहां उर्रा बाजार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल विजय संकल्प जनसभा आयोजित की गई थी । वही आज भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व पूर्व विधायक अरुण वीर सिंह ने बलहा विधानसभा के ग्राम बेलहन, दौलतपुर , सोमईगौढी व जालिमनगर आदि गांव का दौरा कर पार्टी संगठन द्वारा आयोजित चुनावी चौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा के केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 17, 2019

बहराइच– बलहा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर के पक्ष मे पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने के लिए कल जहां उर्रा बाजार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल विजय संकल्प जनसभा आयोजित की गई थी ।

वही आज भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व पूर्व विधायक अरुण वीर सिंह ने बलहा विधानसभा के ग्राम बेलहन, दौलतपुर , सोमईगौढी व जालिमनगर आदि गांव का दौरा कर पार्टी संगठन द्वारा आयोजित चुनावी चौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा के केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।

भाजपा सांसद के बलहा विधानसभा में आगमन के दौरान नानपारा लखीमपुर हाईवे स्थित मठिया मोड़ पर गायघाट मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह व युवा भाजपा नेता अनिल जायसवाल के नेतृत्व में युवाओं ने भाजपा सांसद का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता राम सहारे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है । जल्द ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जायेगी ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)