बिग बॉस 13 में जल्द होगी खेसारी लाल की एंट्री

लंबे समय से खेसारी लाल यादव के सीजन 13 में पार्टिसिपेट करने की खबरें है,लेकिन अपने काम की वजह से खेसारी लाल यादव की एंट्री में थोड़ी देरी हो गई। खबर है कि खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में 25 अक्टूबर को एंट्री करेंगे।

Written By :

SK Sharma

Updated

October 17, 2019

मनोरंजन डेस्क — टीवी का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 शुरूआत हो चुकी और इन चंद दिनों में ही लोग एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। लगभग सभी लोग अपना-अपना खेल खेलने में जुटे पड़े हैं। वैसे हर बार के मुकाबले बिग बॉस का ये वाला सीजन कुछ हट कर है जिसमें कई सारी चीजें नई होने वाली हैं।

इस बीच खबर यह भी है कि बिग बॉस 13 के घर में सबसे पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव होंगे। बिग बॉस 13 से अब तक दो कंटेस्टेंट्स (दलजीत कौर-कोयना मित्रा) बाहर हो चुके हैं। अब तीसरे हफ्ते में भी कोई दो कंटेस्टेंट्स एविक्ट होंगे। इनमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में खेसारी लाल यादव की एंट्री होगी।

Image result for बिग बॉस 13 में जल्द होगी खेसारी लाल की एंट्री

जानकारी के मुताबिक भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को बिग बॉस की टीम ने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के लिए अप्रोच किया है। दिलचस्प बात यह है कि लंबे समय से खेसारी लाल यादव के सीजन 13 में पार्टिसिपेट करने की खबरें है,लेकिन अपने काम की वजह से खेसारी लाल यादव की एंट्री में थोड़ी देरी हो गई। खबर है कि खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में 25 अक्टूबर को एंट्री करेंगे।

वहीं अब तक शो से दलजीत कौर और कोयना मित्रा बाहर हो चुकी हैं। अब तीसरे हफ्ते में भी दो घर वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वैसे शो से कोइना के अलावा बाहर हुईं दलजीत कौर शो में वापस आना चाहती हैं। दलजीत ने वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में एंट्री पाने की इच्छा जताई है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी शो में कोई न कोई भोजपुरी स्टार घर का सदस्य बनता रहा है। चाहे वो मनोज तिवारी, रवि किशन, मोनालिसा या फिर संभावना सेठ हो सब सलमान खान के शो का हिस्सा रह चुके हैं।