अखंड रामायण का पाठ कर घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

बहराइच– अखंड रामायण का पाठ करने के बाद घर के बाहर सो रहे एक युवक को बेखौफ हमलावरों ने गोली मार दी। परिजन गंभीर अवस्था मे युवक को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी । परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है । खैरीघाट थाने के केवलपुर के मजरे लीलापुरवा गांव में पुतान लाल तिवारी अपने चाचा घनश्याम तिवारी के यहां चल रहे रामायण के अखंड पाठ में शामिल होने आया था। रामायण पाठ करने के बाद वह चाचा के घर के

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 17, 2019

बहराइच– अखंड रामायण का पाठ करने के बाद घर के बाहर सो रहे एक युवक को बेखौफ हमलावरों ने गोली मार दी। परिजन गंभीर अवस्था मे युवक को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी ।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है । खैरीघाट थाने के केवलपुर के मजरे लीलापुरवा गांव में पुतान लाल तिवारी अपने चाचा घनश्याम तिवारी के यहां चल रहे रामायण के अखंड पाठ में शामिल होने आया था। रामायण पाठ करने के बाद वह चाचा के घर के बाहर सो गया। बुधवार की रात अज्ञात हमलावरों ने पुतान के सीने पर तमंचे से गोली मार दी। धमाके की आवाज सुनकर जब तक लोग दौड़े तब तक हमलावर फरार हो गये। पुलिस को सूचना देते हुए आनन फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहाँ पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी महसी शंकर प्रसाद मौके पर पहुंच गये।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता राम सहारे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है । जल्द ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जायेगी ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)