निकाय चुनाव : भाजपा को भारी बढ़त,मेयर पद की 16 में से 14 सीटों पर आगे

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में मतगणना जारी है। पोस्टल बैलट के बाद अब ईवीएम पर मतगणना जारी है। वही यूपी की सत्ता पर काबिज भाजपा को बसपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। मेयर की 16 सीट में से भाजपा 14 पर बढ़त बनाए हुए है जबकि बसपा के प्रत्याशी 2 सीट पर आगे चल रहे हैं।   बता दें कि आज का दिन उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की सियासत के लिए भी अहम है. आज उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होंगे. उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सत्ता की कुर्सी पर बैठने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Written By :

admin

Updated

December 1, 2017

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में मतगणना जारी है। पोस्टल बैलट के बाद अब ईवीएम पर मतगणना जारी है। वही यूपी की सत्ता पर काबिज भाजपा को बसपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। मेयर की 16 सीट में से भाजपा 14 पर बढ़त बनाए हुए है जबकि बसपा के प्रत्याशी 2 सीट पर आगे चल रहे हैं।  

बता दें कि आज का दिन उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की सियासत के लिए भी अहम है. आज उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होंगे. उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सत्ता की कुर्सी पर बैठने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ये पहली परीक्षा है. यूपी निकाय चुनाव के नतीजों का असर गुजरात के विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है.  यूपी के 16 नगर निगमों के मेयर का फैसला होगा. अभी कानपुर, झांसी, मेरठ, वाराणसी, लखनऊ, आगरा, गोरखपुर मुरादाबाद, अलीगढ़ में बीजेपी इलाहाबाद में बीएसपी, बरेली और गाजियाबाद में एसपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मेयर हैं.

बसपा का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले फीरोजाबाद में काफी बढ़त पर हैं। यहां पर भाजपा का प्रत्याशी दूसरे स्थान पर है। आगरा में भी बसपा प्रत्याशी ने भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार पर बढ़त बना ली है। मेयर पद में दूसरे राउंड में बसपा प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे 12000 वोट से आगे चल रहे हैं।

फिरोजाबाद में दो राउंड बाद बसपा को 9506, भाजपा को 4677, सपा को 992 तथा कांग्रेस को 355 वोट मिले हैं। आगरा में मेयर पद में पर बसपा प्रत्याशी दिंगबर सिंह धाकरे को 11416 व भाजपा के नवीन जैन को अभी तक 4320 वोट मिले हैं। ताजनगरी आगरा में छह सभासद प्रत्याशियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें पांच भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं जबकि एक पर बसपा के प्रत्याशी ने बाजी मारी। यहां पर मेयर पद के लिए भाजपा व बसपा के बीच कांटे का मुकाबला है। 

लखनऊ में संयुक्ता भाटिया तो इलाहाबाद नगर निगम में भाजपा से महापौर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी आगे हैं। इसी तरह से, अलीगढ़ में राजीव अग्रवाल, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, कानपुर में प्रमिला पाण्डेय तथा सहारनपुर, गाजियाबाद व गोरखपुर में भी भाजपा के प्रत्याशी बढ़त पर हैं। 

लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना हो रही है। इन चुनावों में कुल 79,113 उम्मी दवार चुनावी मैदान में थे जिनके भविष्य का फैसला होगा। मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों पर होगी। तीन चरणों में हुए वोटिंग में कुल 52.50 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं तीसरे और अंतिम चरण में 26 जिलों में करीब 53 फीसद मतदान हुआ।

प्रदेश के 334 स्थानों पर एक साथ मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। परिणाम जल्दी आएं इसलिए 11,200 टेबल लगाई गई हैं। वोटों की गिनती के लिए 56 हजार कर्मी लगाए गए हैं।नगर निगमों में ईवीएम से चुनाव हुए हैं इसलिए इनके परिणाम दोपहर 12 बजे तक आने की उम्मीद है। छोटी नगर पंचायतों के परिणाम सुबह 10 बजे से ही आने शुरू हो गए। शाम चार से पांच बजे तक सभी निकायों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।