परिणीति अब एक्टिंग छोड़ करना चाहती हैं नौकरी, किया ट्वीट

Parineeti now wants to quit acting job, tweeted

Written By :

SK Sharma

Updated

September 28, 2019

न्यूज डेस्क — अपने लुक्स व दमदार अंदाज के लिए फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को लोग भी खूब पसंद करते हैं और इस वक्त उनके पास कई फिल्में हैं. लेकिन अफसोस परिणीति का करियर ठीक नहीं चल रहा है.

दरअसल परिणीति के पास भले ही फिल्में हों और वो खूब फिल्में कर रही हों लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हैं और बीते दिनों ही वो जबरिया जोड़ी में वो सिद्धार्थ के साथ नजर आईं हैं लेकिन उनकी वह फिल्म भी कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई.

Related image

वहीं अब परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्वीट किया है और इस ट्वीट में परी ने बताया है कि ”वो अब नौकरी करना चाहती हैं.” दरअसल एक लीडिंग पिज्जा रेस्टॉरेंट चेन गार्लिक ब्रेड पिज्जा टेस्ट करने के लिए हायरिंग कर रही है और गार्लिक ब्रेड टेस्टर की वेकंसी को लेकर कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. वहीं इस पोस्ट पर परिणीति ने झट से कमेंट किया है और अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की.दरअसल उन्होंने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या मैं अप्लाई कर सकती हू्ं?’

Related image

आप सभी को बता दें कि परिणीति ने जैसे ही इस पर ये रिप्लाई किया तो हर कोई इस पर मजेदार रिप्लाई करने लगा और परिणीति ने एक और ट्वीट किया, जिसमें वो कह रही हैं कि ”उन्होंने पिछले 6 महीनों से अच्छे से पिज्जा नहीं खाया है और इसी वजह से उनकी एक्साइटमेंट इतनी है.”