दबंग प्रधान का कहर, 1 की मौत, एक घायल

एटा–जनपद एटा में दबंगो की दबंगई रुकने का नाम नही ले रही है।यहाँ पुरानी रंजिश को लेकर दबंग प्रधान व उसके गुर्गों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए घर के बाहर खड़े दो लोगों को गोली मार दी जिसमे एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मामला थाना एटा कोतवाली नगर के शीतलपुर गांव का है, जहां दबंग प्रधान भूपेंद्र यादव और उसका बेटा सहित उसके 5 साथियों के द्वारा 35 वर्षीय वीरपाल की ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी और इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है जिसका जिला अस्पताल

Written By :

admin

Updated

August 14, 2019

एटा–जनपद एटा में दबंगो की दबंगई रुकने का नाम नही ले रही है।यहाँ पुरानी रंजिश को लेकर दबंग प्रधान व उसके गुर्गों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए घर के बाहर खड़े दो लोगों को गोली मार दी जिसमे एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

पूरा मामला थाना एटा कोतवाली नगर के शीतलपुर गांव का है, जहां दबंग प्रधान भूपेंद्र यादव और उसका बेटा सहित उसके 5 साथियों के द्वारा 35 वर्षीय वीरपाल की ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी और इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही आपको बता दें जब वीरपाल अपनी दुकान बंद कर रहा था तभी प्रधान से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी इसके बाद प्रधान और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वीरपाल को मौत के घाट उतार दिया और सभी आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गए। इससे इस घटना से 8 दिन पूर्व में भी दबंग प्रधान और इनके गुर्गों द्वारा गांव के ही एक महिला को घर में घुसकर बेरहमी से रायफलों की बटों से बेरहमी से पीटा गया।

वही उस महिला को तब तक पीटा गया जब तक वह मरणासन्न स्थिति में  हो कर बेहोश ना हो गई। वही उस महिला का उपचार अभी तक चल रहा है,लेकिन कोतवाली नगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की और उसी को लेकर कोतवाली नगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी संदेह उठना लाजमी है क्योंकि जब 8 दिन पूर्व इस दबंग प्रधान के खिलाफ इन 307, 452 जैसी संगीन धाराओं में एफ आई आर दर्ज हुई थी तो दबंग प्रधान को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया यदि पुलिस इस आरोपी दबंग प्रधान और इसके गुर्गों को जेल भेज दिया होता, तो शायद आज ये घटना नहीं हुई होती और निशिचित ही आज इस युवक की हत्या नही होती और वो भी आज हमारे बीच जिंदा होता।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)