लखनऊः हजरतगंज में दिनदहाड़े मुख्तार के दो करीबियों पर दागी गोलियां

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों को गोली मार दी। जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। खास बात यह है कि हमलावरों की गोली से घायल होने के बावजूद सगे भाई बुलेट चलाकर पास में ही स्थित एसएसपी आवास पहुंच गए और घटना की जानकारी दी। दरअसल वारदात लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र की है। यहां मऊ के मूल निवासी शाहिद जाफरी बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी के प्रतिनिधि हैं। शाम 6:00 बजे शाहिद जाफरी

Written By :

admin

Updated

July 31, 2019

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों को गोली मार दी।

जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। खास बात यह है कि हमलावरों की गोली से घायल होने के बावजूद सगे भाई बुलेट चलाकर पास में ही स्थित एसएसपी आवास पहुंच गए और घटना की जानकारी दी।

दरअसल वारदात लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र की है। यहां मऊ के मूल निवासी शाहिद जाफरी बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी के प्रतिनिधि हैं। शाम 6:00 बजे शाहिद जाफरी और उनके छोटे भाई नामवर जाफरी लाउंज से निकल रहे थे उसी समय पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी।

वहीं गोली लगने से लहूलुहान होकर सड़क पर गिरे दोनो भाईयों ने हिम्मत नहीं हारी। दोबारा हमले की आशंका के कारण बुलेट स्टार्ट की और पास में ही स्थित एसएसपी आवास पहुंच गए। यहां से उन्हें आनन-फानन में ट्रॉमा में भर्ती कराया गया। बता दें कि इस हमले में दोनों के सीने के ऊपर कंधे में गोली लगी है।