लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर से टकराई बोलेरो कार, 4 की मौत

अमेठी– यहां बरातियों को लेकर जा रही एक बोलेरो कार लखनऊ-सुल्तानपुर डाउन पैसेंजर से गुरुवार को टकरा गई। सूचना मिलते ही एसपी कुंतल किशोर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसे में चार की मौत, जबकि घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।    हादसा मुसाफिरखाना के मथा भुसंडा में हुआ। यहां गुरुवार शाम 7:30 बजे मानव रहित रेलवे क्रासिंग संख्या 110 पर डाउन मेमो ट्रेन लखनऊ से सुलतानपुर आ रही थी। तभी रानी का पुरवा कटारी जामो से बरात बोलेरो जीप मुसाफिरखाना कोतवाली के पूरे पहलवान जा रही थी। ट्रेन और बोलेरो में जोरदार टक्कर हुई। चपेट

Written By :

admin

Updated

November 24, 2017

अमेठी– यहां बरातियों को लेकर जा रही एक बोलेरो कार लखनऊ-सुल्तानपुर डाउन पैसेंजर से गुरुवार को टकरा गई। सूचना मिलते ही एसपी कुंतल किशोर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसे में चार की मौत, जबकि घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। 

 

हादसा मुसाफिरखाना के मथा भुसंडा में हुआ। यहां गुरुवार शाम 7:30 बजे मानव रहित रेलवे क्रासिंग संख्या 110 पर डाउन मेमो ट्रेन लखनऊ से सुलतानपुर आ रही थी। तभी रानी का पुरवा कटारी जामो से बरात बोलेरो जीप मुसाफिरखाना कोतवाली के पूरे पहलवान जा रही थी। ट्रेन और बोलेरो में जोरदार टक्कर हुई। चपेट में आने से कार सवार 4 बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। सूचना मिलते ही एसपी कुंतल किशोर मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन ने गम्भीर हालत में सीएचसी में एडमिट कराया गया है। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन में चलाया जा रहा है। मरने वालों में धर्मेंद्र, रबी, रामदर्शन सरोज उर्फ अछ्य, राम राज यादव बताए जा रहे हैं। वहीं, घायलों में बनवारी यादव और उमाशंकर हैं।