भाजपा विधायक की फिर फिसली जुबान,मुस्लिमों को लेकर कह डाली ये बड़ी बात…

बलिया — यूपी में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। सुरेंद्र सिंह को इस बात से परवाह नहीं रहती है कि उनके इस तरह के बोल से बीजेपी को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। विवादित बयानों की कड़ी में उन्होंने एक बार फिर मुस्लिम आबादी पर बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मुस्लिम धर्म में आप जानते हैं कि एक शख्स 50 पत्नियों को रखता है और एक हजार से ज्यादा बच्चे पैदा करता है। यह परंपरा नहीं है बल्कि जानवरों जैसी प्रवृत्ति है। आज जब

Written By :

admin

Updated

July 15, 2019

बलिया — यूपी में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। सुरेंद्र सिंह को इस बात से परवाह नहीं रहती है कि उनके इस तरह के बोल से बीजेपी को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

विवादित बयानों की कड़ी में उन्होंने एक बार फिर मुस्लिम आबादी पर बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मुस्लिम धर्म में आप जानते हैं कि एक शख्स 50 पत्नियों को रखता है और एक हजार से ज्यादा बच्चे पैदा करता है। यह परंपरा नहीं है बल्कि जानवरों जैसी प्रवृत्ति है। आज जब देश के सामने जनसंख्या एक बड़ी चुनौती के रूप में है तो मुस्लिम समाज को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

अब सवाल ये है कि क्या बीजेपी के इन बेलगान नेताओं पर पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का असर नहीं हो रहा है। आखिर बीजेपी के नेता इस तरह के बयान क्यों देते हैं। हाल ही में जनसंख्या नियंत्रण के तरीको को लेकर बहस छिड़ी हुई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि देश की समस्या के पीछे असली वजह है बढ़ती हुई जनसंख्या है और उस पर सख्ती से नियंत्रण की जरूरत है। बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने मुस्लिम समाज पर निशाना साधा था।