मेरठ पुलिस को बड़ी कामयाबी, 245 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

मेरठ — यूपी की मेरठ पुलिस और एसटीएफ को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर दो नशा को तस्करों को पकड़ते हुए उनके पास से लगभग पचास लाख की कीमत का गांजा बरामद किया। ये शातिर इस गांजे को ट्रक में छिपा ला रहे थे। पकड़े गए दोनों तस्कर शामली के रहने वाले हैं। दरअसल एसटीएफ और पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजे की बड़ी खेप ला रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस चैकिंग में जुट गई और आखिरकार ये खेप पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पकड़े गए दोनों बदमाश उड़ीसा से

Written By :

admin

Updated

July 13, 2019

मेरठ — यूपी की मेरठ पुलिस और एसटीएफ को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर दो नशा को तस्करों को पकड़ते हुए उनके पास से लगभग पचास लाख की कीमत का गांजा बरामद किया।

ये शातिर इस गांजे को ट्रक में छिपा ला रहे थे। पकड़े गए दोनों तस्कर शामली के रहने वाले हैं। दरअसल एसटीएफ और पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजे की बड़ी खेप ला रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस चैकिंग में जुट गई और आखिरकार ये खेप पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पकड़े गए दोनों बदमाश उड़ीसा से ये गांजा ला कर उसे कैराना, शामली आदि जगहों पर सप्लाई करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया। 

पकड़े गए बदमाशो के पास से लगभग 250 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी जांच के लिए नारकोटिक्स विभाग को जांच के लिए भेजा जा रहा है। पकड़े गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग पचास लाख कीमत मानी जा रही है। पुलिस फिलहाल इन नशे के कारोबारियों के बाकी तार खंगालने में जुटी हुई ।

(रिपोर्ट-प्रदीप शर्मा,मेरठ)