लखनऊः दिनदहाड़े दो-दो गोलीकांड से दहली राजधानी

लखनऊ–राजधानी लखनऊ में अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं रहा। इसका ताजा उदाहरण राजधानी के स्वास्थ्य भवन में देखने को मिला। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहे हैं। महज कुछ ही पल में दो जगह ताबड़तोड़ चली गोलियों ने राजधानी लखनऊ में कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ दो जगह गोलियां चलने से राजधानीवासियों का दिल दहल गया है। पहली घटना लखनऊ के थाना वजीरगंज के अंतर्गत स्वास्थ्य भवन के अंदर की है, जहां दिनदहाड़े गोलीकांड हो गया। यहां सोनभद्र से आए बाबू ने वाद-विवाद पर

Written By :

admin

Updated

July 2, 2019

लखनऊ–राजधानी लखनऊ में अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं रहा। इसका ताजा उदाहरण राजधानी के स्वास्थ्य भवन में देखने को मिला। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

महज कुछ ही पल में दो जगह ताबड़तोड़ चली गोलियों ने राजधानी लखनऊ में कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ दो जगह गोलियां चलने से राजधानीवासियों का दिल दहल गया है। पहली घटना लखनऊ के थाना वजीरगंज के अंतर्गत स्वास्थ्य भवन के अंदर की है, जहां दिनदहाड़े गोलीकांड हो गया। यहां सोनभद्र से आए बाबू ने वाद-विवाद पर हवाई फायर दाग दिया।स्वास्थ्य भवन की तीसरी मंजिल पर हवाई फायर से हड़कंप मच गया। हालांकि हवाई फायर से कोई भी हताहत नहीं हुआ। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बता दें ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर स्वास्थ्य भवन में विवाद चल रहा है ।

वही दूसरी घटना लख़नऊ जंक्सन छोटी लाइन के बाहर की है, जहां लखनऊ एसएसपी को बदमाशों ने खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े गोली कांड को अंजाम दे दिया। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।