लखनऊः नहीं थम रहा लाशों के मिलने का सिलसिला, नहर में उतराता मिला शव

लखनऊ–कृष्णा नगर थाना क्षेत्र शनिवार सुबह नहर में उतराता शव देख हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने मृतक का शव नहर से निकलवाया।  कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाराविरवा चौराहे से वीआईपी रोड निकली नहर में एक युवक का शव मिला है ।जिसका उम्र लगभग (35) वर्ष है। बदन पर सफेद चेकदार शर्ट व नीले रंग का जीन्स पैंट पहना हुआ था। शव लगभग तीन दिन पुराना लग रहा था, जो कहीं और से बहकर आया है। नहर में से शव को निकाल

Written By :

admin

Updated

June 29, 2019

लखनऊ–कृष्णा नगर थाना क्षेत्र शनिवार सुबह नहर में उतराता शव देख हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने मृतक का शव नहर से निकलवाया। 

कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाराविरवा चौराहे से वीआईपी रोड निकली नहर में एक युवक का शव मिला है ।जिसका उम्र लगभग (35) वर्ष है। बदन पर सफेद चेकदार शर्ट व नीले रंग का जीन्स पैंट पहना हुआ था। शव लगभग तीन दिन पुराना लग रहा था, जो कहीं और से बहकर आया है।

नहर में से शव को निकाल कर काफी देर बाद उसकी शिनाख्त कराई गई, लेकिन मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।