घर में अकेला था युवक, ऐसी हालत देख सन्न रह गए लोग…

बहराइच–एक युवक का लहूलुहान हालत में घर में शव पड़ा मिला है। उसकी हत्या पीट-पीटकर किए जाने की पुष्टि हो रही है। शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर सीओ सिटी, दरगाह एसओ व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी सबूर के पांच बेटे हैं। चार बेटे परिवार के साथ पिता के घर में रहते हैं। जबकि सबसे बड़ा बेटा इकबाल (41) दरगाह क्षेत्र के ही मोहल्ला बख्शीपुरा में परिवार के

Written By :

admin

Updated

June 28, 2019

बहराइच–एक युवक का लहूलुहान हालत में घर में शव पड़ा मिला है। उसकी हत्या पीट-पीटकर किए जाने की पुष्टि हो रही है। शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मौके पर सीओ सिटी, दरगाह एसओ व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी सबूर के पांच बेटे हैं। चार बेटे परिवार के साथ पिता के घर में रहते हैं। जबकि सबसे बड़ा बेटा इकबाल (41) दरगाह क्षेत्र के ही मोहल्ला बख्शीपुरा में परिवार के साथ रह रहा था। उसकी पत्नी इस समय मायके गई हुई थी। देर शाम कुछ लोगों ने इकबाल का शव लहूलुहान हालत में घर के अंदर पड़ा देखा। इसकी सूचना मोहल्ले में फैलते ही हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी टीएन दूबे, प्रभारी निरीक्षक दरगाह प्रेम प्रकाश पांडेय आदि पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की हत्या पीट-पीटकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। ऐसे में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरु की जा रही है। 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)