ममता से नाराज कोलकाता के 96 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा,मरीज बेहाल

न्यूज डेस्क — पश्चिम बंगाल में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों में से 96 ने बड़ा कदम उठाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दो जूनियर डॉक्टरों पर हमला होने और उनके गंभीर रूप से घायल होने के बाद पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर हैं। गौरतलब है कि डॉक्टर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान से नाराज हैं। डॉक्टरों की मांग है कि ममता बनर्जी अपने बयान के लिए माफी मांगे। इस्तीफा देने वाले डॉक्टरों में कोलकाता के आरजीआर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैं।उधर डॉक्टरों की हड़ताल

Written By :

admin

Updated

June 14, 2019

न्यूज डेस्क — पश्चिम बंगाल में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों में से 96 ने बड़ा कदम उठाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दो जूनियर डॉक्टरों पर हमला होने और उनके गंभीर रूप से घायल होने के बाद पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर हैं।

गौरतलब है कि डॉक्टर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान से नाराज हैं। डॉक्टरों की मांग है कि ममता बनर्जी अपने बयान के लिए माफी मांगे। इस्तीफा देने वाले डॉक्टरों में कोलकाता के आरजीआर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैं।उधर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजो का बुरा है,कई सर्जरी को रोक दी गयी।

वहीं दूसरी तरफ एनआरएस कॉलेज में डॉक्टरों से मारपीट के मामले में प्रोफेसर शैबाल कुमार मुखर्जी ने कॉलेज के प्रिंसिपल और सौरभ चटोपाध्याय ने वाइस प्रिंसिपल के पद से इस्तीफा दे दिया। मेडिकल कॉलेज में बाद हुए हालातों पर दुख जताते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शैबाल कुमार मुखर्जी ने अपने पद से गुरुवार शाम को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कॉलेज वाइस प्रिंसिपल और सौरभ चटोपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।