इंडियन आर्मी की महिला कैप्टन के साथ छेड़छाड़, सरकार पर उठे सवाल

शामली–यूपी में मनचलों के हौसले बुलंद है। आए दिन मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जनपद शामली का है जहां पर छुट्टियों में अपने घर आई इंडियन आर्मी की महिला कैप्टन के साथ सरेराह दो युवकों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया।  दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के कमला कॉलोनी का है, जहां की रहने वाली एक महिला जो कि इंडियन आर्मी में कैप्टन के पद पर तैनात है और इस समय विशाखापटनम में तैनात है जो कि छुट्टियों में अपने घर आई हुई है।

Written By :

admin

Updated

June 8, 2019

शामली–यूपी में मनचलों के हौसले बुलंद है। आए दिन मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जनपद शामली का है जहां पर छुट्टियों में अपने घर आई इंडियन आर्मी की महिला कैप्टन के साथ सरेराह दो युवकों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया। 

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के कमला कॉलोनी का है, जहां की रहने वाली एक महिला जो कि इंडियन आर्मी में कैप्टन के पद पर तैनात है और इस समय विशाखापटनम में तैनात है जो कि छुट्टियों में अपने घर आई हुई है। जब वह कमला कॉलोनी से बाजार जा रही थी तभी दो युवको द्वारा सरेराह महिला कैप्टन के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक वहां से भाग गए। जिसके बाद महिला कैप्टन ने छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवकों का दौडकर पीछा करते हुए दोनों युवकों में से एक को पकड़ लिया और उस को पीटते हुए थाने ले आई और पुलिस के हवाले कर दिया। सरेराह इंडियन आर्मी की महिला कैप्टन के साथ हुई छेड़छाड़ की इस वारदात से शामली पुलिस पर जहां सवालिया निशान खड़ा होता है तो वही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनाए गए एंटी रोमियो स्क्वाड पर भी सवाल उठना लाजमी है ।

शामली में एंटी रोमियो स्क्वायड के महिलाओं को सुरक्षा देने के दावे हवा-हवाई साबित होते दिखाई दिए। शामली में मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की यह कोई पहली वारदात नहीं है इससे पहले भी कई वारदातें हो चुकी हैं। एक मामला अभी करीब 15 दिन पहले का भी है जब हरिद्वार से पीसीएसजे का पेपर देकर लौट रही दो युवतियों के साथ भी सराहा मनचलों ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था और भाई द्वारा बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने वालों के खिलाफ बोलने पर भाई को मारपीट कर घायल कर दिया था। 

इस मामले में भी शामली पुलिस अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है और अब एक महिला कैप्टन के साथ हुई छेड़छाड़ की वारदात से आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि शामली में मनचलों के हौसले आखिर कितने बुलंद हैं और शामली की एंटी रोमियो स्क्वायड व पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।