बस से सामान उतारने के दौरान हो गया दर्दनाक हादसा, एक श्रद्धालु की मौत, दो घायल

बहराइच– महाराजगंज जिले से श्रद्धालु बस से दरगाह दर्शन के लिये आये थे । उनकी बस मेला क्षेत्र से बाहर खड़ी थी जहां पर श्रद्धालु बस के ऊपर चढ़कर अपना सामान उतार रहे थे।  उसी दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गये इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां पर उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है । महाराजगंज जिले के रहने वाले रमेश अपने साथियों के साथ नगर में

Written By :

admin

Updated

May 31, 2019

बहराइच– महाराजगंज जिले से श्रद्धालु बस से दरगाह दर्शन के लिये आये थे । उनकी बस मेला क्षेत्र से बाहर खड़ी थी जहां पर श्रद्धालु बस के ऊपर चढ़कर अपना सामान उतार रहे थे। 

उसी दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गये इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां पर उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है । महाराजगंज जिले के रहने वाले रमेश अपने साथियों के साथ नगर में स्थित दरगाह पर दर्शन करने आये थे। वो लोग अपनी बस को मेला क्षेत्र से बाहर खड़ी कर बस के ऊपर रक्खे अपने समान को उतारने के लिये बस पर चढ़े जब वो लोग सामान को उतार रहे थे।

उसी दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गये हादसे में रमेश की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चंद्रावती व अजय घायल हो गये । घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां पर उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है । 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)